Bihar Crime : कलयुगी पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर किया मां की हत्या, आरोपी फरार…
पटना। Bihar Crime बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर क्षेत्र के ग्राम मुसहरी में एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी मां की हत्या कर दी। वहीं मृतिका पति घायल हो गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
Read More : Bihar Crime : ससुर ने विक्षिप्त बेटे से कराई महिला की शादी, देवर 5 साल से कर रहा था यौन शोषण, लगाई न्याय की गुहार…
ग्राम मुसहरी निवासी रामाशीष मांझी ने बताया कि गुरूवार की दोपहर उसकी बहू कारू देवी मवेशी चराने के लिए गई थी। घर आई तो अचानक सीने में दर्द हुआ। इसके बाद बेटे बद्री मांझी ने अपनी सौतेली मां लालपरी देवी को जाकर बोला, तुम डायन हो, तुम्हीं ने मेरी पत्नी पर कुछ किया है। उसे ठीक करो, जब लालपरी देवी कमरे में पहुंची तो बहु की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद आक्रोशित बेटे ने अपनी मां पर डायन का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
Read More : Bihar Crime : इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ हथियारों की तस्करी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
इस हमले में घायल महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अपनी पत्नी को बचाने आए रामाशीष मांझी भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा बद्री मांझी सौतेली मां और पत्नी के शव घर में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की पतासाजी कर रही है।