CG Crime : लाखों रूपए की ठगी करने वाले दंपत्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज, महिला स्व सहायता समूह को लगाया चूना…
बिलासपुर। CG Crime जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में एक दंपत्ति द्वारा महिला स्व सहायता समूह से लाखों रूप्ए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : CG Crime : नहाने के दौरान दो सगे भाई तालाब में डूबे, गोताखोर की टीम ने बरामद किया शव…
बता दें कि ग्राम खम्हरिया निवासी कविता कौशिक ने थाने में शिकायत किया कि गांव में रहने वाले आरोपी कृष्ण कुमार श्रीवास और उसकी पत्नी गायत्री श्रीवास ने मिलकर गांव की महिलाओं से माइक्रो फाइनेंस बैंक के लोन की किश्त की राशि को गबन कर लिया। इस तरह समूह की महिलाओं से कुल 6 लाख 72 हजार की धोखाधड़ी की है। बताया जाता है कि विभिन्न स्व सहायता समूह से जुड़ी 40 से 50 महिलाओं ने अलग-अलग माइक्रो फाइनेंस से छोटे-छोटे ऋण लिए थे। इनमें से अधिकत्तर लोन कृष्ण कुमार और गायत्री के ही माध्यम से हुए थे।
Read More : CG Crime : बैंक खाता में दस्तावेज अपडेट करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, राजस्थान के तीन अंतर्राज्यीय आरोपी…
इतना ही नहीं दोनों पति-पत्नी गांव की महिलाओं को कम राशि की आवश्यकता होने पर भी अधिक लोन निकलवाकर उनकी जरूरत के हिसाब से उन्हें पैसे देकर शेष राशि खुद रख लेते थे। महिलाओं को कहते थे कि जितनी राशि को तुम रखे हो उतने का किश्त तुम पटाओ। जो राशि हम रखे हैं उसकी किश्त हम पटाएंगे। महिलाएं अपने हिस्से की किश्त भी दोनों दंपत्ति के पास ही जमा करने लगे, लेकिन दोनों पति-पत्नी 20 से 22 हफ्ते तक कुछ महिलाओं की किश्त जमा की उसके बाद महिलाओं की किश्त की राशि को बैंक में जमा ना कराकर खुद रखने लगे।
Read More : CG Crime : दो मासूम बच्ची हुई लापता, एक की नदी में मिली लाश, दूसरी की तलाश जारी…
महिलाओं को इसकी जानकारी तब हुई जब बैंक के कर्मचारी लोन की रिकवरी के लिए परेशान करने लगे। जब बैंक वाले घर आकर तकादा करने लगे तो महिलाएं कृष्ण कुमार और गायत्री के पास जाकर पूछे तो दोनों ने 1 जुलाई तक 6 लाख 72 हजार बैंक में जमा कर देने का लिखित आश्वासन दिया। लेकिन 15 से 20 दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्होंने पैसे जमा नहीं कराए और बैंक वाले आधी रात भी घर आने लगे तो आखिर में थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दंपत्ति के खिलाफ धोखाधडऋी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।