68th National Film Awards : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की कई श्रेणियों में हुई घोषणा, अजय देवगन और सूर्या को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, देखे पूरी लिस्ट
दिल्ली। 68th National Film Awards राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। दक्षिण भारतीय फिल्म ‘सोराई पोट्टु’ के एक्टर सूर्या और ‘तान्हाजी -द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा ‘तान्हाजी – द अनसंग वॉरियर’ को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है।
Read More : IIFA Awards : संदीप श्रीवास्तव ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन, जीता बेस्ट स्क्रीन-प्ले अवार्ड, CM बघेल ने भी दी बधाई
भाषाओं के आधार पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म हिंदी का अवॉर्ड मृदुल तुलसीदास की तुलसीदास जूनियर को मिला है। अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। मलायलम फिल्म एकेअयप्पन कोशियम के डायरेक्टर सच्चिदानंद केआर को मरणोपरांत बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
Read More : IIFA Awards 2022 Winners list: सलमान-शाहरुख को पछाड़ विक्की कौशल ने जीता बेस्ट एक्टर का अवार्ड , तो कृति सेनन रही बेस्ट एक्ट्रेस, यहां देखें पूरी लिस्ट किसको मिला कौन सा अवार्ड…
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची
- सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – अविजात्रिक
- सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
- सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – डोलू
- सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – गोष्ठा एका पैठानाची
- सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
- सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कलर फोटो
- सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म – ब्रिज
- सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म – थिंकड़युवा निश्चियम
- सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – दादा लखमी
- सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – जितिगे
- बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
- बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
- बेस्ट एक्टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
- बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
- बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
- बेस्ट डायरेक्टर – सच्चिदानंदन के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
- बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
- बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
- बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )