Weather Update : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना…
नई दिल्ली, Weather Update: मानसून अब तेजी से अपना रूप बदल रहा है, कई राज्यों में भारी बारिश के साथ ही बाढ़ जैसी स्थिति भी बन गई है, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा और बंगाल के बाद अब दिल्ली और यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी कल झमाझम बारिश हुई। इस दौरान देश की राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। अब मौसम विभाग के तरफ से 21 और 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिन आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हल्की बारिश भी होगी।
READ MORE:CG Weather Update: सामान्य से 12 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश, आज भी भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तर और मध्य मध्य प्रदेश, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय क्षेत्रों, ओडिशा, विदर्भ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भारत, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल, लक्षद्वीप, उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों, दक्षिण बिहार, झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार के शेष हिस्सों, लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।