CG : केंद्रीय स्कूल झगड़ाखंड जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 से सम्मानित
कोरिया एस के मिनोचा। CG जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, राजीव गांधी मिशन कोरिया बैकुंठपुर द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2022 को वर्ष 2021- 22 का जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन जिला पंचायत के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कुणाल दुदावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरिया एवं संजय गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में लगभग 38 विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया।
Read More : CG Crime : नदी में मिला किशोर का मिला शव, परिजनों ने पहचानने से किया इंकार…
इसके अंतर्गत कोरिया जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय लगभग 1800 विद्यालयों का अनेक मानकों पर निरीक्षण किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय झगड़ाखंड को 5 स्टार रेटिंग के साथ समस्त मानकों ( Overall Category) में 1800 विद्यालयों में से चयनित सर्वश्रेष्ठ 8 विद्यालयों में स्थान प्राप्त हुआ। शेष 30 विद्यालयों को सब कैटेगिरी के अंतर्गत पुरस्कृत किया गया।
केंद्रीय विद्यालय झगड़ाखंड के प्राचार्य व्हाई. के. सोलंकी ने बताया कि उन्हें विद्यालय प्रबंध समिति के चेयरमैन यू. टी. कंजरकर, एरिया जनरल मैनेजर, एस.ई.सी.एल. हसदेव क्षेत्र एवं एस.ई.सी.एल. प्रबंधक के अधिकारियों का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहा है।
Read More : CG Crime : तालाब में नहाने के दौरान डूबते पोता-पोती को बचाने दादी ने लगाई छलांग, तीनों की मौत…
केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर संभाग के विनोद कुमार पांडे- उपायुक्त, अशोक कुमार मिश्र- सहायक आयुक्त एवं बिरजा मिश्र- सहायक आयुक्त का आवश्यक दिशा निर्देश सहयोग एवं मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है। इसके साथ ही इस पुरस्कार का श्रेय केंद्रीय विद्यालय झगड़ाखंड के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किए गए निरंतर प्रयास, सफाई कर्मचारियों की अथक परिश्रम एवं बालकों से समय-समय पर मिले सहयोग को जाता है।