CG : कलेक्टर ने हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान के लिए टीम स्टार्स को बुला किया प्रोत्साहित

 

 

विनोद रायसागर, मुंगेली। CG छत्तीसगढ़ सरकार के मंशा अनुरूप मुंगेली जिला प्रशासन जिले को हराभरा करने विशेष अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में जब जिला कलेक्टर राहुल देव को पत्रकारों के माध्यम से सूचना मिली कि मुंगेली जिले में विगत छः वर्षो से युवाओ की टीम स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा बढ़ती गर्मी, घटते जलस्तर के मद्देनजर जिले को हराभरा करने हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान चलाया जा रहा है।

Read More : CG : वर्मी खाद विक्रय से टर्नओवर कमाया 93 लाख, समूह की महिलाएं बोली अब बदल गया लोगों का नजरिया, बड़े आर्थिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है प्रदेश

 

तो उन्होंने टीम के सदस्यों को बुला जिला प्रशासन के द्वारा संचालित योजनाओं में सहयोग करने की बात कहते हुवे टीम के कार्यो के लिए सराहना करते हुए निरंतर ऐसे नेक पहल करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही टीम को जिले में वृक्षारोपण में सहयोग करने की बात कही।

Read More : CG News : काम करने खेत जा रहे किसान दंपत्ति पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती…

 

भेंट के दौरान संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह और सचिव विनोद यादव ने टीम के उद्देश्य और कार्ययोजनाओं को विस्तार से बताया जिसके तहत पिछले छः वर्षो से टीम द्वारा हरियर मुंगेली सुघ्घर मुंगेली अभियान के तहत जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में हजारों पौधों का रोपण, मुंगेली व्यापार मेला, आगर बचाओ अभियान सहित टीम के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, वरिष्ठ सदस्य विकास जैन, सूरज मंगलानी उपस्थित रहे।

Back to top button