CG : उजड़ते शहर को बसाहट का बड़ा तोहफा, चिरमिरी में एडीजे कोर्ट की प्रशासनिक स्वीकृति
मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा : CG चिरमिरी-विधायक डॉ विनय जायसवाल के प्रयास से नगर निगम चिरमिरी क्षेत्र में अपर एवं सत्र न्यायालय के स्थापना की प्रशासकीय स्वीकृति की जानकारी मिलते ही मानो उजड़ते शहर को सांस मिल गई जहाँ देखो स्थानीय लोग एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाते दिख रहे है वही शहर का अधिवक्ता संघ अपनी इस उपलब्धि को मनुष्य के जीवन में ऑक्सीजन की तरह मान रहे है। इस बड़ी सौगात को लोग दीवाली पर्व की तरह मनाते दिखाई दे रहे है।
इस बड़ी सौगात की जानकारी खुद विधायक डॉ विनय जायसवाल ने वीडियो के माध्यम से संदेश के रूप में सोशल मीडिया में जारी किया है और उन्होंने शहर वासियों को बधाई देते हुए खुशियां मनाने की बात कही है। इस बड़ी खुशखबरी से क्षेत्र के अधिवक्तागण ने क्षेत्रीय विधायक डा. विनय जायसवाल का क्षेत्रवासियों की तरफ़ से आभार और धन्यवाद दिया जो इस बड़ी सौगात के मुख्य सूत्र धार है।