Delhi Crime : आपसी विवाद के चलते एक जवान ने अपने तीन साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत, एक घायल…
नई दिल्ली। Delhi Crime राजधानी के रोहिणी इलाके में सिक्किम पुलिस के जवान ने आपसी विवाद को लेकर अपने ही तीन साथियों पर गोली चलादी । जिससे दो जवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल मंे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
Read More : CG Crime : राइस मिल संचालक के घर से नकदी सहित लाखों रूपए के जेवर किए थे पार, 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
बता दें कि आज दोपहर हैदरपुर वाटर प्लांट में फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गई। प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिसकर्यियों को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं एक घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।