आधार नंबर और अंगूठे का निशान लेकर 2 लाख 51 हजार रूपये की ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
सूरजपुर। CG Crime जिले के प्रतापपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से थम्ब मशीन, एक मोबाइल, नकदी 2 हजार रूपए व बाइक जब्त किया है।
Read More : CG Crime : बाइक से गांजा तस्करी करते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, 14 किलो 250 ग्राम गांजा जब्त…
बता दें कि ग्राम पेण्डारी निवासी नान्हूराम पोया ने थाना में शिकायत किया था कि उसके पिता शिवाराम की हाथी के हमले से मृत्यु हो गया था। जिसका मुआवजा का पैसा 57500 रूपए मां महती बाई के खाते में जमा हुआ था। जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने मुआवजा का पैसा निकालना है कहते हुए मां के आधार नंबर व अंगूठे का निशान लेकर 26 बार में 2 लाख 51 हजार रूपए आहरण कर लिया। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।
Read More : CG Crime : बेटी के सामने पत्नी की हत्या करने वाला फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एसबीआई कुसमी शाखा का खाता नंबर में पैसा ट्रान्सफर होना पाया। कुसमी बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि अशोक तिर्की के द्वारा आधार केवाईसी के माध्यम से तथा थम्ब अंगूठा मशीन का उपयोग कर बार-बार पैसा निकालने की जानकारी प्राप्त हुआ। जिसमें पुलिस ने आरोपी अशोक तिर्की 32 वर्ष निवासी कुसमी, जिला बलरामपुर को उसके गांव में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर नगदी 2000 रूपये, 1 मोटर सायकल, घटना में प्रयुक्त 1 थम्ब मशीन एवं 1 नग मोबाईल जब्त किया है।