Shamshera vs KGF-2 vs RRR : शमशेरा का ट्रेलर हुआ रिलीज, संजय दत्त के किलर लुक जीता दिल, क्या KGF-2 और RRR को दे पाएंगी टक्कर?
रायपुर। Shamshera vs KGF-2 vs RRR कोरोना काल के बाद जब सिनेमाघरों घर खुले तो मानो जैसे फिल्मो की बाढ़-सी आ गई। लेकिन ज्यादातर फिल्मे बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप साबित हो गई। वही साउथ इंडस्ट्री के फिल्मो ने खूब धमाल मचाया। पहले पुष्पा फिर RRR उसके बाद आई सुपरस्टार यश की फिल्म KGF-2 ने तो बवाल ही मचा दिया।
बॉलीवुड फिल्मो की बात करे तो भूल-भुलैया के आलावा बाकि फिल्मो ने दर्शको को काफी निराश किया। इसी बीच आज रणवीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर आज रिलीज किया गया जिसे देखकर लोगों के मन में काफी उत्साह हैं। ऐसा मन जा रहा हैं कि यह फिल्म RRR और KGF-2 को टक्कर देने वाली हैं।
Read More : RRR ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड,अपने रिलीज के16वें दिन कमा लिए इतने करोड़, सुनकर उड़ गए सभी के होश…
यश राज फिल्म्स ने आज ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में दर्शकों को एक ‘लुटेरे’ से परिचित कराया जाता है, जो अपने पिता के मिशन को पूरा करने निकल पड़ा है। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर ही पिता और पुत्र दोनों की भूमिका में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं संजय दत्त ने शत्रु शुद्ध सिंह की भूमिका निभाई है, जिसे अंग्रेजों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को आतंकित करने वाले अपराधी को खोजने के लिए नियुक्त किया जाता है।
दो दिन पहले रिलीज हुए ‘शमशेरा’ के टीजर को 24 घंटे में मात्र 20 मिलियन लोगों ने ही देखा है। वहीं यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 को 24 घंटे में 78 मिलियन लोगों ने देखा था। अगर हम इस साल रिलीज हुई एक और फिल्म आरआरआर की बात करें तो एस-एस राजामौली की इस फिल्म ने 7.53 मिलियन लोगों द्वारा देखा गया था।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के ट्रेलर पर 24 घंटे में 1.93 करोड़ व्यूज आए थे। वहीं एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ को 2.04 करोड़ व्यूज मिले हैं। अब देखना यह होगा कि शमशेरा के ट्रेलर को 24 घंटे में कितने व्यूज आएंगे।