Raftaar Divorce : रफ्तार के वैवाहिक जीवन में लगा ब्रेक, शादी के 6 साल बाद पत्नी कोमल से ले रहे तलाक
दिल्ली। Raftaar Divorce रैप की दुनिया के जाने माने रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर की वैवाहिक जीवन में अब ब्रेक लगने जा रहा हैं। रफ्तार और उनकी पत्नी कोमल शादी के छह साल बाद तलाक रहे हैं। रफ्तार और कोमल ने लव मैरेज की थी। Raftaar Divorce दोनों काफी समय से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 2020 में ही तलाक के लिए अर्जी दे दी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनका तलाक हो नहीं पाया। Raftaar Divorce
Read More : Rakhi Sawant Divorce: राखी सावंत की इस गंदी करतूत के चलते पति तोड़ा नाता, खुद एक्ट्रेस ने शादी टूटने पर बताई ये बातें
रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के बीच शादी के कुछ समय बाद से ही परेशानियां शुरू हो गई थीं। Raftaar Divorce अब दोनों ही अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं और तलाक ले रहे हैं। सूत्र ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण उनका तलाक टल गया था। अब दोनों 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक लेने के लिए कागजात पर साइन करेंगे। इस बात को उनके सभी करीबी जानते हैं।
दोनों 2011 में एक दोस्त की पार्टी में मिले थे और पहली नजर में ही प्यार हो गया था। पांच साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों शादी के छह साल के बाद अलग हो रहे हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। कोमल अभिनेता करण और कुणाल बोहरा की बहन हैं।