MP Crime : TI ने महिला ASI के सीने पर चलाई गोली, सर्विस रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली चलाकर की आत्महत्या…
इंदौर। MP Crime इंदौर स्थित रीगल चौराहे के पुलिस कंट्रोल रूम में टीआई ने पहले महिला ASI पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाई। उसके बाद खुद के कनपटी पर फायर कर आत्महत्या कर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस के टीम ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
Read More : MP Crime : जमीन विवाद को लेकर बड़े ने छोटे भाई पर किया फायरिंग, अस्पताल में उपचार जारी…
बता दें कि मृतक TI हाकम सिंह पवार भोपाल के श्यामला हिल्स थाना में पदस्थ था। वह दो दिन की छुट्टी पर इंदौर आया हुआ था। वहीं घायल महिला ASI रंजना खेड़े बाबू शाखा में पदस्थ है। बताया जाता है कि TI हाकम सिंह पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पहले रंजना खेड़े पर गोली चलाई उसके बाद खुद के कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
Read More : MP Crime : नदी में नहाने गई तीन लड़कियों की डूबने से हुई मौत, एक लड़की को लोगों ने बचाया…
घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस और FSL की टीम पहुंची और घायल महिला ASI को MY अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं टीआई के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने प्रेम प्रसंग के मामले की आशंका जताई है।