Ranji Trophy Final : MP के खिलाफ सरफराज ने जड़ा शतक, सिद्धू मूसेवाला को याद कर हुए भावुक, वायरल हो रहा सेलेब्रेशन वीडियो
दिल्ली। Ranji Trophy Final मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और इस सीजन का चौथा शतक जड़ दिया। Ranji Trophy Final
सरफराज खान अब रणजी में सबसे बेहतरीन औसत वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। Ranji Trophy Final पहले दिन सरफराज 40 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन उन्होंने लंच से ठीक पहले कुमार कार्तिकेय की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। सैंकड़ा लगाने के बाद सरफराज भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे।
Read More : Ranji Trophy 2022 : KKR के इस तेज गेंदबाज ने बल्ले से मचाई खलबली, 664444 जड़ सबको किया हैरान, जायसवाल ने भी ठोका 100 रन…
सिद्धू मूसेवाला को दिया ट्रिब्यूट
शतक ठोकने के बाद सरफराज ने अपने सेलेब्रेशन के जरिए पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला को ट्रिब्यूट दिया। इसका वीडियो बीसीसीआई डोमेस्टिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। सरफराज ने 190 गेंदो में मध्य प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ा और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह शतक उस वक्त आया है जब मुंबई की टीम को जरूरत थी। रणजी ट्रॉफी के 87 साल के इतिहास में सरफराज खान दो सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाने वाले मात्र तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा वसीम जाफर और अजय शर्मा ने किया है।
💯 for Sarfaraz Khan! 👏 👏
His 4⃣th in the @Paytm #RanjiTrophy 2021-22 season. 👍 👍
This has been a superb knock in the all-important summit clash. 👌 👌 #Final | #MPvMUM | @MumbaiCricAssoc
Follow the match ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/gv7mxRRdkV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 23, 2022
सरफराज रणजी इतिहास में तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो अलग-अलग सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हैं। सबसे पहले दिल्ली के अजय शर्मा ने यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 1991-92 में 993 और 1996-97 में 1033 रन बनाए थे। उनके बाद वसीम जाफर का नंबर आता है। जाफर ने 2008-09 में मुंबई के लिए 1260 और 2018-19 में विदर्भ के लिए 1037 रन बनाए थे। सरफराज ने मुंबई के लिए 2019-20 में 928 और 2021-22 में 937 रन बनाए हैं।