CG Crime : देर रात गुंडे बदमाशों के बीच हुई वर्चस्व की लड़ाई, एक की मौत, तीन गिरफ्तार…
रायपुर। CG Crime राजधानी में गुंडे बदमाशों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में बीती रात एक और बदमाश मारा गया। चंगोराभाठा इलाके में राजा ठाकुर नामक बदमाश की आरोपियों ने डंडे और रॉड मारकर देर रात हत्या कर दी। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Read More : CG Crime : घर छोड़ने के बहाने किया नाबालिग से रेप का प्रयास, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
बता दें कि मृतक राजा ठाकुर इलाके का गुंडा बदमाश था। उस के खिलाफ हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े 11 बजे चंगोराभाठा झंडा चौक गली के पास तीन भाई रामअवतार साहू, रामू साहू और बितेश उर्फ किशोर साहू तीनो अपने घर के पास उसी मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश नामक लड़के को गालियां दे रहे थे।
Read More : CG Crime : शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो कर दिया युवक पर रॉड से हमला, गिरफ्तार…
इसी बीच मृतक राजा ठाकुर और सुनील साहू भी पहुंचे और तीनों भाइयों को गाली-गलौज करने से मना किया। जिससे आरोपी रामअवतार, रामू और बितेश ने डंडे और पाइप तथा हाथ मुक्के से राजा ठाकुर और सुनील साहू से मारपीट किये। जिसमे राजा ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल राजा ठाकुर को सुनील साहू और राजा ठाकुर के परिजन जगन्नाथ अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। लाये जहा उसकी मृत्यु हो गयी। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं रामवतार साहू 3 महीने पहले ही हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया है। वहीं आरोपी रामू साहू गूंगा-बहरा है।