Big Accident : अनियंत्रित यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 40 से अधिक घायल…
इंदौर। Big Accident सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 40 से अधिक यात्री घायल हो गए है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए है। जहां 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More : Big Accident : बाइक-टाटा एस वाहन में भिड़ंत, दो दोस्त जिंदा जले, बाइक में सवार युवती घायल…
बता दें कि हादसे का शिकार हुई बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। तभी भैरव घाट के पास बस अनियंत्रित हो गई, जिससे संतुलन खोने के बाद बस पलट गई और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना होते ही चीख-पुकार मच गई। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे, जिनमें पांच यात्रियों की बस के नीचे दबने से मौत हो गई।
Read More : BIG Accident : अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर पलटा गाँव के 14 वर्षीय बच्चे की दबकर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को किया आग के हवाले…
वहीं 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से बस के नीचे दबे लोगों को निकाला जा रहा है। वहीं घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।