असम में बाढ़ से जन जीवन अस्त-व्यस्त, राहुल-प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बचाव के लिए किया आग्रह…
एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में बारिश का नामों निशान नहीं है। तो वहीं असम में बाढ़ ने भारती तबाही मचायी है। बाढ़ से कईयों जन जीवन प्रभावित हुआ है। खाने पीने के लाले पड़ने की स्थिति नीर्मित हो गई है।
नई दिल्ली। ASSAM एक तरफ जहां देश के कई राज्यों में बारिश का नामों निशान नहीं है। तो वहीं असम में बाढ़ ने भारती तबाही मचायी है। बाढ़ से कईयों जन जीवन प्रभावित हुआ है। खाने पीने के लाले पड़ने की स्थिति नीर्मित हो गई है। ऐसे समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा है कि लोगों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें।
READ MORE :BIG BREAKING : मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे गये जेल…
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, असम में अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहे हमारे भाइयों और बहनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से बचाव और पुनर्वास कार्यों में सहायता करने का आग्रह करता हूं।
्प्रियंका वाड्रा ने कहा, असम में आई भीषण बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वे सबकी रक्षा करें। कांग्रेस के सभी कार्यकतार्ओं से अपील है कि इस मुश्किल समय में असम के बहनों-भाइयों के साथ खड़े हों और राहत कार्य में हर संभव मदद करें।