Shocking : बी. आर. चोपड़ा का बिका आलीशान बंगला, कीमत जान दांतो-तले उंगली दबाने पर हो जाएंगे मजबूर
दिल्ली। Shocking दिग्गज निर्माता और निर्देशक, बलदेव राज चोपड़ा उर्फ बीआर चोपड़ा सालों बाद भी अपने सुपरहिट सीरियल ‘महाभारत’ (Mahabharat) को लेकर मशहूर हैं। लंबे समय बाद भी दर्शकों को उनकी ही बनाई गई महाभारत पसंद आती है। Shocking अब पुराने जमाने के मशहूर प्रोड्यूसर और निर्देशक बी.आर चोपड़ा (BR Chopra) एक खास वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, उनका मुंबई में स्थित आलिशान बंगला बिक गया है। बंगला जिस कीमत पर बिका है उसने सभी को हैरान कर दिया। Shocking
बी.आर चोपड़ा का बंगला मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी और सांताक्रूज के जुहू इलाके में स्थित है। खबरों की मानें तो यह बंगला लगभग 25 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक का यह बंगला करीबन 183 करोड़ रुपए में बिका है। बताया जा रहा है कि इस आलीशान बंगले को हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए खरीदा गया है।
यह संपत्ति दिवंगत बी.आर चोपड़ा की बहू रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु रवि चोपड़ा से खरीदी गई है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन और संपत्ति के लिए 182.76 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। साथ ही पंजीकरण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है।
बी.आर चोपड़ा ने नया दौर , साधना , कानून , गुमरा , हमराज़ , इंसाफ का तराज़ू, निकाह जैसी सुपर सफल फिल्मों का निर्देशन किया। साल 1998 में उन्हें दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। जिसके बाद उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। साल 2008 में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बी.आर चोपड़ा ने अंतिम सांस ली।