Mor Mahapaur Mor Dwaar: राजधानीवासियों को बड़ी सौगात, अब घर बैठे होंगे सरकारी काम-काज, कल लांच होगा ‘मोर रायपुर’ ऐप
रायपुर, Mor Mahapaur Mor Dwaar: राजधानीवासियों (capitalists) को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। महापौर एजाज ढेबर (Mayor Ejaz Dhebar) शहरवासियों के काम-काज को आसान बनाने ऐप (App) लांच करने जा रहे हैं। यह ऐप ‘मोर महापौर मोर द्वार’ (Mor Mahapaur Mor Dwaar) योजना के तहत कल बुधवार (Wednesday) को लांच (Launch) किया जाएगा। जिससे लोगों को दफ्तरों (offices) के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation) के महापौर एजाज ढेबर (Mayor Ejaz Dhebar) ने आज मीडिया (media) को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को ‘मोर रायपुर’ (Mor Raipur) ऐप (app) लांच (Launch) किया जाएगा। जिससे लोगों को भारी राहत मिलेगी।
READ MORE:स्वच्छता को लेकर महापौर ऐजाज ढेबर ने उठाया बड़ा कदम, सील करवाई चखने की दुकान, कराया 25000 का जुर्माना…
आपको बता दें कि मोर रायपुर ऐप के जरिये लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में आधार को लिंक कराना, पानी-बिजली जैसी समस्याओं का निदान आसानी से हो सकेगा। ‘मोर रायपुर’ ऐप के लिए बुधवार को जवाहर मार्केट में ऑफिस का उद्घाटन किया जाएगा।
वहीं ऐप के लांच होने से शहरवासियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। आॅफिस लोगों को अटेंड करने वाले अटेंडरों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागरिकों से सर्विस चार्ज के रूप में 100 रुपए लिया जाएगा। आम जनता को कोई कष्ट न हो इसके लिए दो मोबाइल नंबर भी लॉंच किया जा रहा है। निगम ने 9111666201, 9301953201 नंबर भी जारी किया है। इसके जरिए जनता कार्यालय में डायरेक्ट कॉल करके अपनी समस्याओं का निराकरण पा सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत पानी, बिजली, साफ-सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आश्रय निर्माण एवं संधारण कार्य, नल कलेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण, मतदाता सूची आदि सेवाओं के संबंध में त्वरित कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा अन्य शासकीय विभागों जैसे स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, श्रम एवं समाज कल्याण, चिकित्सा, राजस्व आदि से जुड़ी नागरिक सेवाओं की आम नागरिकों तक त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
DAY-NULM घटक के तहत CLC शहरी आजीविका केन्द्र का प्रावधान है
महापौर ढेबर ने बताया कि शहरी गरीबों को रोजगार दिलाने शहरवासियों को सुविधा एवं स्वरोजगार से जोड़ने एक छत के नीचे मोबाईल ऐप के जरिये जोड़ा जा रहा है। साथ शहरवासियों को छोटी-छोटी समस्याओं का निदान भी इस ऐप के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें घरों के पलंबिंग कार्य, बिजली के वायरिंग की दिक्कत सहित सभी समस्याएं इनक्लुड किये गये हैं। इन कार्यों के लिए शहर के 42 सर्विस प्रोवाइडरों को रायपुर नगर निगम द्वारा जोड़े जा चुकें हैं।