International Yoga Day : संगीत के संग योग का संयोग, खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हुआ शानदार आयोजन
खैरागढ़, विपुल कनैया। International Yoga Day अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के अवसर पर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में विधिवत रूप से योग शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अनुदेशक डॉ. अजय पांडेय के निर्देशन में उपस्थित जनसमुदाय ने योग किया। International Yoga Day
Read More : International Yoga Day: योग दिवस पर अग्रसेन महाविद्यालय में हुआ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन…
इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, कुलपति पद्मश्री मोक्षदा (ममता) चंद्राकर, खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष नीना विनोद ताम्रकार, छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्ष पार्थिका महोबिया, ओएसडी (प्रशासन) डॉ. जगदीश कुमार (IAS), ओएसडी (पुलिस) अंकिता शर्मा (IPS), कुलसचिव प्रो. डॉ. आई.डी. तिवारी समेत प्रशासन, शिक्षा, राजनीति, कला, पत्रकारिता, साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य जन और छात्र-छात्राएँ शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य अतिथियों के स्वागत से हुआ। इसके बाद योग अनुदेशक डॉ. अजय पांडेय केे अनुदेशानुसार सभी ने योग किया। इस अवसर पर कुलपति पद्मश्री मोक्षदा (ममता) चंद्राकर, ओएसडी (प्रशासन) डॉ. जगदीश कुमार विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने अपने उद्बोधन में योग का महत्व बताया। कुलपति ने उपस्थितजनों को संगीत दिवस की भी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर OSD डॉ. जगदीश द्वारा लिखित कार्टून मैगजीन ‘ योग, एक विज्ञान’ का विमोचन भी किया गया। आभार प्रदर्शन हिन्दी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजन यादव से किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों की सक्रिय भूमिका रही।
योग दिवस पर खैरागढ़- छुईखदान-गंडई के इस प्रमुख आयोजन में एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, चिकित्सक समेत सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित हुए।