Breaking Presidential Election 2022 : NDA ने चुना अपना राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, संसदीय दल की बैठक में लिया गया फैसला
New Delhi : Breaking Presidential Election 2022 आगामी राष्ट्रपति चुनाव 2022 के पक्ष और विपक्ष ने अपना अपना उम्मीदवार चुन लिया है। BJP संसदीय दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि उनकी ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। पार्टी मुख्यालय में हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए हैं। Presidential Election 2022
Read More : Presidential Election 2022 : विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, जानिए इनके राजनितिक सफर और उपलब्धियों के बारे में
बता दें दोपहर को यूपीए ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का एलान किया कर दिया है। UPA ने तृणमूल कांग्रेस के यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। आज राज्यसभा सदस्य शरद पवार के घर पर हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया है। Presidential Election 2022
