Weather Update : पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून, आज दिन भर छाए रहे बादल, कल हो सकती है भारी बारिश
रायपुर। Weather Update लम्बे समय के इंतजार के बाद प्रदेश भर में मानसून ने एंट्री मार ली है। जिसके बाद से प्रदेशवासियों को तपती धुप से राहत मिली हैं। बीत 2-3 दिनों में प्रदेश में रोजाना बारिश हुई हैं। कल राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी खासी बारिश हुई। वहीं आज सुबह भी हलकी बूंदाबांदी हुई। जिसे बाद दिनभर बादल छाए रहे। जिसके कारण प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट आई हैं। Weather Update
आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे रहा। वहीं बिलासपुर का भी अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे पहुंच गया। Weather Update मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी तंत्र के चलते मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। साथ ही बिजली भी गिर सकती है।
Read More : CG Weather Update: अब प्रदेश में सक्रीय होगा मानसून, इस सप्ताह चार दिन होगी जमकर बारिश, जानिए आज कब बरसेगा पानी
छूरा 10 सेमी, कोटा 9 सेमी, लोरमी 8 सेमी, पथरिया 7 सेमी, महासमुंद 6 सेमी, बोड़ला 5 सेमी, तखतपुर 4 सेमी,बलौदाबाजर-बिलासपुर 4 सेमी,सिमगा-राजनांदगांव-रायपुर-जांजगीर 1 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में बारिश हुई।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून अब पूरे प्रदेश में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तरी सीमा पोरबंदर बड़ौदा शिवपुरी रीवा चरक है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है।