CG : 40 वर्षों के सेवा पश्चात वरिष्ठ शिक्षिका को दी गई विदाई, स्मृति चिन्ह किया गया भेंट

CG

मनेंद्रगढ़, एस के मिनोचा। CG शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग में 40 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए गायत्री बोस के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। CG इस अवसर पर प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त वरिष्ठ व्याख्याता गायत्री बोस के अनुशासन एवं अध्यापन के प्रति निष्ठा की चर्चा करते हुए उनके उन्नत जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय की ओर से बोस को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। CG

Read More : CG : बिजली पोल पर गिरी आकाशीय बिजली, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे…

 

सेवानिवृत्त व्याख्याता बोस ने विद्यालय के समस्त स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अध्यापन कार्य के अपने अनुभवों को साझा किया एवं अध्यापन में पूर्ण समर्पित भाव से बच्चों के जीवन को गढ़ने की अपील की। इस अवसर पर प्रीतिलता गोस्वामी, डॉ शिव शुक्ला, टी विजय गोपाल राव, सतीश उपाध्याय, अंजलि सिंह, अमिता शर्मा, कंचन त्रिपाठी, सुनीता कोल , अनीता देवड़े , सुमित जयसवाल ,दिलीप जायसवाल, मनोहर लाल खियानी, कमलेश कुमार पटेल चंदन कुमार केवट आदि उपस्थित थे। चार दशक तक अध्यापन की लंबी यात्रा में साथ सेवा देने वाली वरिष्ठ व्याख्याता, प्रीति लता गोस्वामी, सुशीला एक्का, सुनीता कोल, आदि ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।

Back to top button