Bishnoi Gang : Salman Khan ही नहीं, बॉलीवुड के ये Film Director भी थे लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर? गैंगस्टर ने किया चौकाने वाला खुलासा…
दिल्ली। Bishnoi Gang पंजाबी सिंगर और एक्टर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के कत्ल करने के बाद लॉरेंस बिश्ननोई गैंग चर्चा में बना हुआ है। मूसेवाला केस की जांच जारी है। मूसेवाला मर्डर के बाद सलमान खान को धमकी दी गई थी। Bishnoi Gang लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान के बाद गैंगस्टरों का अगला निशाना Film Director करण जौहर भी थे। Bishnoi Gang
लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के मेंबर सिद्धेश काम्बले (Siddhesh Kamble) यानी महाकाल ने पुणे और मुंबई पुलिस अधिकारियों को पूछताछ के दौरान शॉकिंग जानकारी दी। उसने दावा किया कि गैंग ने जबरन वसूली करने के लिए कुछ लोगों की लिस्ट बनाई थी। उसमें करण जौहर का नाम भी शामिल था। गैंग ने प्लान किया था कि वो करण जौहर को धमकी देकर 5 करोड़ की वसूली करेंगे।
Read More : Gangster Lawrence Bishnoi v/s Neeraj Bawana:मूसेवाला के मौत का बदला लेगा गैंगस्टर नीरज बवाना, जाने कौन है नीरज और क्या सिद्धू मूसेवाला से इसका कनेक्शन…
महाकाल (Mahakala) के अनुसार, कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार के भाई विक्रम बरार ने उसके साथ इन प्लान्स को इंस्टाग्राम और सिगनल एप्स पर डिस्कस किया था। महाकाल के इस दावे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है काफी संभव है कि महाकाल का ये दावा जांच को भटकाने के लिए किया गया हैं।
इससे पहले महाकाल ने दावा किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकी दी थी। महाकाल का ये दावा गलत साबित हुआ था। महाकाल ने कहा था कि गैंगस्टर गोल्डी बरार के भाई विक्रम बरार ने बिश्नोई गैंग के तीन मेंबर्स को मुंबई भेजा था। उन्हें सलमान खान तक धमकी भरा लेटर डिलीवर करने का काम सौंपा गया था। पुलिस को अपनी जांच में मालूम चला था कि जिन तीन लोगों की बात महाकाल ने की है वो पिछले 6 महीनों से जेल में बंद हैं।