Skin Care Tips : क्या आपके शरीर में पड़ जाता है सन टैन, तो दूर करने के लिए आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
रायपुर। Skin Care Tips देश के कई हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दी हैं। जिसके कारण कई राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं कुछ जगहों में अभी भी भरी गर्मी से झुलस रहा हैं। ऐसे में तपती धूप में अपने चेहरे पर निखार बनाए रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। दूप की वजह से बॉडी पर टैन पड़ जाते है हैं। Skin Care Tips जो दिखने में थोड़ा अजीब सा लगता हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे आपको अवश्य फॉलो करना चाहिए। Skin Care Tips
दही और शहद
दही और शहद किसी भी घर में आसानी से मिल जाता है। दही प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। दही में मौजूद प्राकृतिक एसिड और एंजाइम आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट और ठंडा करने में मदद करते हैं। Skin Care Tips शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने का काम करता है। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं। इसे त्वचा पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को गुनगुने पाने से धो लें।
Read More : Skin Care Tips : क्या आप भी पाना चाहते है ग्लोइंग स्किन, तो गुलाब की पंखुड़ियों के साथ इन चीजों का करें उपयोग…
बेसन
बेसन आपकी त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करता है। ये सन टैन को दूर करने में मदद करता है। बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। ये त्वचा पर निखार लाता है। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। बेसन का फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में 3 बड़े चम्मच बेसन, 1 चम्मच जैतून का तेल और नींबू का रस मिलाएं। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इन सभी सामग्री को मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसे त्वचा पर सूखने तक लगा रहने दें. इसके बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल 1 से 2 बार कर सकते हैं। ये फेस पैक त्वचा के टैन को हटाने के लिए बहुत ही प्रभावी है।
टमाटर
टमाटर न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि त्वचा के लिए भी इसका कई तरीकों से किया जाता सकता है। टमाटर में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये त्वचा को सनबर्न और प्रदूषण से बचाने में मदद करते हैं। इसमें लाइकोपीन होता होता है। ये प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है। इसे त्वचा पर लगाने के लिए एक टमाटर को मैश कर लें। इसका रस निकाल लें। अब इस रस को पूरे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। आप हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये टैनिंग को दूर करने और त्वचा पर ग्लो लाने में मदद करता है।