Don 3 Trending On Twitter: फरहान अख्तर पर फूटा फैंस का गुस्सा, कही अमिताभ बच्चन ने तो नहीं लगाई चिंगारी!
मुंबई: फिल्म डॉन (Don) और डॉन 2 (Don 2) भला किसको याद नहीं है, Don 3 Trending On Twitter डॉन (1978) में अमिताभ (Amitabh) ने तो डॉन और डॉन 2 में शाहरुख़ (Shahrukh Khan) ने अपनी दमदार एक्टिंग (Acting) से लोगो का दिल जीता था, लेकिन अब आप सोच रहेंगे होंगे की हम आज भला डॉन की बात क्यों कर रहे है तो बता दे कि फिल्म ‘डॉन 3’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। Don 3 Trending On Twitter वह जल्द से जल्द इस फिल्म से जुड़ी अपडेट जानना चाहते हैं। मगर, मनमुताबिक जानकारी न मिलने पर अब उनके सब्र का बांध टूट गया है। जिसके चलते फरहान अख्तर पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा है और उन्होंने फरहान को खूब ट्रोल किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से शाहरुख खान की ‘डॉन 3’ ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है। मगर, ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट के बारे में कोई अपडेट नहीं मिलने की वजह से यूजर्स ने फरहान अख्तर को आड़े हाथों ले लिया।
सोशल मीडिया में आई मीम्स की बाढ़ आई
रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डॉन 3’ पर काम शुरू हो गया है, लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई खबर सामने नहीं आ रही हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘डॉन’ वर्ष 2006 में आई थी और ‘डॉन 2’ वर्ष 2011 में आई। दोनों फिल्मों में शाहरुख खान को फैंस ने खूब प्यार दिया। तभी से फैंस ‘डॉन 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मगर इसके बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। अब फैंस ने गुस्से में इसके लिए फरहान अख्तर को जिम्मेदार ठहराया है।
Don 3 suddenly trending!@FarOutAkhtar do you even see these stuff ? Not just fans, but even neutrals are waiting for KING KHAN @iamsrk to return as DON once again ! pic.twitter.com/Yybpt6funR
— R 0 NIT彡 (@imvengeance24) June 18, 2022
Need a Don 3 asap pic.twitter.com/2M9CamN0vs
— Hathi barhkula (@Calmness007) June 18, 2022
Don 3 trending pic.twitter.com/o4ihZUcTiD
— योगी जैरी सिंग 💥🙏 (@Nakali_yo_gi) June 18, 2022
Just a rumour and it started trending, Don 3 pic.twitter.com/R1ABtiRFtf
— _ShAsH!K🐜_ (@__Who_Am_I__5) June 18, 2022
ऐसे हुई शुरुआत
बता दें कि इंटरनेट पर ‘डॉन 3’ की चर्चा की शुरुआत अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई हैं। इसके कैप्शन ने लोगों को फिल्म ‘डॉन 3’ की याद दिला दी, बस फिर क्या था, उन्होंने फरहान अख्तर पर निशाना साधना शुरू कर दिया। दरअसल हाल ही में बिग बी ने अपनी 1978 में आई फिल्म ‘डॉन’ की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान थिएटर के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अब एक और थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्मो की लगी लम्बी कतार
अमिताभ बच्चन के फिल्मो की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। इसमें शाहरुख खान का भी कैमियो रोल होगा। इसके बाद बिग बी दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख खान फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में नजर आएंगे।