CG : नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक को किसी तरह बचाया गया, दूसरे की खोजबीन जारी..
रायगढ़। CG खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम आड़पथरा स्थित मांड नदी में बने बांध पर नहाने गए दो किशोर डूब गए। जिससे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह एक किशोर को बचा लिया। वहीं दूसरे की खोजबीन जारी है।
Read More : CG : आकाशीय बिजली के चपेट में आई दो महिलाएं, खेत में कर रही थी काम..
बता दें कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम मदनपुर निवासी दो किशोर गर्मी से परेशान होकर आड़पथरा के मांड नदी में नहाने गए हुए थे। जिससे नहाने के दौरान दोनों नाबालिग पानी के तेज बहाव में आकर डूबने लगे। तभी वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगोें की मदद से एक नाबालिग को बाहर निकाला और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं दूसरे नाबालिग की खोजबीन जारी है।