CG Crime : सड़क में अज्ञात महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…
बालोद। CG Crime जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव-डुंडेरा मार्ग पर आज सुबह एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
Read More : CG CRIME : अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस को अज्ञात लोगों ने बनाया निशाना, किया तोड़फोड़…
अर्जुन्दा थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह नुरेसिया ने बताया कि जिस स्थान पर महिला की लाश मिली है, वहां सुबह 8 बजे तक कोई लाश नहीं था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या किसी दूसरे जगह करने के बाद यहां लाकर लाश फेंकी गई है। वहीं महिला की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 26-27 वर्ष के आसपास है और उसके पैर बंधे हुए है। जिससे पुलिस उसके साथ अनैतिक कार्य होने की भी शंका कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।