CG Crime : घर में धन गड़े होने को झांसा देकर 4 लाख की ठगी, दो फर्जी तांत्रिक के खिलाफ जुर्म दर्ज…
कांकेर। CG Crime जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र में दो युवकों ने तांत्रिक बनकर घर में धन गड़े होने का झांसा देकर 4 लाख रूपए और जेवर ठग कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : CG Crime : फर्जी नक्सली बनकर लूट की वारदात को देते थे अंजाम, 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…
बता दें कि दुर्गूकोंदल बाजारपारा निवासी हरेश जैन 37 वर्ष के घर 13 जून को महाराष्ट्र की ओर से आयुर्वेदिक तेल बेचने वाला एक व्यक्ति आया था। जिससे परिवार के सदस्यों ने घर की समस्या पर बातचीत कर रहे थे। तो उसने बताया कि मैं एक तांत्रिक को जानता हूं और घर की समस्या को हल कर सकता हूं और वह व्यक्ति अपने मोबाइल से तांत्रिक के मोबाइल हरेश जैन से बात कराया।
Read More : CG Crime : सटोरियों एवं जुआड़ियों के खिलाफ पुलिस ने चलाई अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार…
घर में परिवार के सदस्यों की तबियत खराब होना और कई प्रकार की समस्या आने के बारें में तांत्रिक को बताने पर उसने अपने चेले युवराज सोलंकी को हरेश जैन के घर भेजने की बात कही। 14 जून को तांत्रिक का शिष्य हरेश जैन के घर पहुंचा, जिसने अपना नाम युवराज सोलंकी उर्फ गिरी गोस्वामी बताया। तांत्रिक का शिष्य युवराज उर्फ गिरी गोस्वामी पूजा पाठ करके जांच किया और बताया कि आपकी घर में धन गड़ा हुआ है।
Read More : CG Crime : जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
जिसे निकालने पर सभी की समस्या दूर हो जाएगी। जिसके बाद आरोपी ने कुछ सामान लाने के लिए लिस्ट दिया। जिसे राजनांदगांव व अन्य जगहों से लगभग 40 हजार रूपये का सामान खरीदकर लाए। 17 जून की सुबह 8 बजे युवराज गिरी गोस्वामी काले रंग का शोल्ड पल्सर से तांत्रिक को साथ लेकर हरेश जैन के घर पहुंचा। तांत्रिक बाबा ने अपना नाम किशोर राठौर निवासी बुटीबोरी जिला नागपुर का होना बताया।
Read More : CG : नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, एक को किसी तरह बचाया गया, दूसरे की खोजबीन जारी..
तांत्रिक ने हरेश और उसके दामाद मोहन लाल पाण्डे के परिवार को बुलाया और पूजा पाठ करके बताया कि घर में धन गड़ा हुआ है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। तांत्रिक ने घर कमरे के अंन्दर बिछें फर्श पत्थर को हटाकर जमीन में गड्ढा कराया और परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर जाने के लिए कहा। कुछ देर बाद बुलाकर गड्ढे में हाथ डालकर हरेश की पत्नी सीमा जैन को सामान निकालने को कहा।
Read More : Nia Sharma Bold Photoshoot : लाइमलाइट बटोरने के चक्कर में Nia Sharma को पैंट का बटन खोलना पड़ा भारी, हुई ट्रोलर्स का शिकार, बोले – वाहियात…..
तांत्रिक के कहने पर सोने के जेवरात को गड्ढे के अन्दर रखे लाल कपड़ों में डाल दिए। तांत्रिक ने जेवरात रखे लाल कपड़ा को बांध कर सभी को कमरे से बाहर निकालकर कमरा बंद कर दिया। तांत्रिक ने हरेश और उसके दामाद मोहन के साथ गड्ढे को ढंक दिया। साथ ही तांत्रिक ने अन्दर रखे हुए सामान को छुने से मना कर दिया और कहा था कि ज्यादा सोना चाहिए तो मेरे कहे अनुसार काम करना होगा।
Read More : Smugglers : मारूति 800 से शराब तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 4 पेटी अवैध शराब जब्त…
तांत्रिक जाते-जाते पूजा में इस्तेमाल कांसा का लोटा 2 नग, कांसा की थाली 2े नग कीमती 5 हजार रूपये, एक मुर्गा को अपने साथ ले गया। जिसके बाद प्रार्थी को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।