Big Breaking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए दिल्ली रवाना, रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार
रायपुर। Big Breaking मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हो रही पेट्रोल डीजल की कमी को देखते हुए मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। Big Breaking
सीएम बघेल ने विदेश दौरे पर कहा कि भारत सरकार से परमिशन नहीं मिलने इसके अलावा दिल्ली में अग्निवीर नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर जो घटना क्रम पूरे देश भर में चली है इसके कारण दौरा स्थगित किया गया है। Big Breaking वहीं बार-बार ईडी द्वारा राहुल गांधी को बुलाए जाने पर कहा कि नेशनल हेराल्ड में कांग्रेस पार्टी ने उसको लोन दिया और 2002 से लेकर 2011 तक पैसा दिया जाता रहा है। हर साल इसका ऑडिट भी किया जाता था। चुनाव आयोग ने भी शिकायत की थी जिसको आयोग ने अमान्य कर दिया था।
Read More : CG Breaking: आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक सहित 52 बकरियों की मौत…
उन्होंने कहा कि सवाल सबसे बड़ा यही है कि इसमें मनी लांड्रिंग का केस कहां से बनता है, कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना और हमारे नेताओं को परेशान करने का काम किया जा रहा है। इनका 2 ही उद्देश्य है इनके अलावा कोई और उद्देश्य नहीं है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel
ने पेट्रोलियम मंत्री श्री @HardeepSPuri को पत्र लिखकर किसानों और छत्तीसगढ़ के नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्या से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई हेतु किया आग्रह। pic.twitter.com/6EaV7YOMIv— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 19, 2022
वहीं सीएम भूपेश ने डॉ रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय परिपेक्ष में ठीक कह रहे हैं। इसकी हालत करीब वही है। केंद्र सरकार के लोग आधी दुनिया घूम कर आ गए लेकिन कोई इन्वेस्टर देश नहीं आया। वहीं देश की स्थिति क्या है कि शेयर मार्केट नीचे गिर रहा है, शेयर मार्केट की लगातार हालत खराब है। वहीं देश की स्थिति यह है कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, कोयला मिल नहीं रहा है। देश के लिए गौरव कहे जाने वाली सेना के लिए भी भर्ती नहीं कर पा रहे हैं और ठेके पर चलाने की बात कह रहे हैं।