CG Weather Update: भारी बारिश के है आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
रायपुर, CG Weather Update: मानसून की आहट के बीच शनिवार को उत्तरी भाग में कई जगहों पर भारी बारिश और गरज-चमक के आसार हैं. इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ की सीमाओं से दूर है, पर स्थानीय प्रभावों के कारण प्री-मानसून वर्षा का क्षेत्र बढ़ रहा है.
वहीं बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा के बहाव के बीच रांची, लोहरदगा, लातेहार, मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा के अलावा उत्तरी भाग के साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
READ MORE: CG Weather Update: राजधानी में नहीं दिख रहा प्री-मानसून का असर, न्यायधानी में आधी रात तक हुई झमाझम बारिश…
19 जून को भी उत्तर पूर्वी, दक्षिणी पूर्वी और समीप के मध्य भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. इधर, शुक्रवार को झारखंड के प्रमुख शहरों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, मेदिनीनगर, गढ़वा, रामगढ, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं आसमान में आंशिक बादल छाए रहे.