Big Accident : बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौत, कई घायल…
शहडोल। Big Accident मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी पिकअप ग्राम टिहकी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा घायल हो गए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More : Big Accident Caught in CCTV : CCTV में कैद हुआ बड़ा हादसा, सब्जी खरीद रहे थे लोग , तेज रफ़्तार टैंकर ने कुचल दिया, देखें वीडियो
बता दें कि जयसिंहगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप में 42 लोग सवार होकर ग्राम देवलोंद बारात जा रहे थे। जैसे ही पिकअप ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम टिहकी के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बाराती को अस्पताल ले जाते हुए रास्तें में दम तोड़ दिया। वहीं 30 से अधिक लोग घायल है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। जिसमें 10 की हालत नाजुक है। मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।