weather update: छत्तीसगढ़ में तेजी से सक्रीय हो रहा मानसून, आज राजधानी समेत इस जिले में हो सकती है भारी बारिश
रायपुर। बस्तर के रिश्ते मानसून रायपुर समेत अन्य जिलों पहुंच चूका है। आज विभिन्न क्षेत्रों में मेंबारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तंत्र के साथ ही पश्चिमी हवा के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश भर में वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ ही भारी वर्षा की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच चुका है। शुक्रवार को प्रदेश में पश्चिमी हवा के प्रभाव के कारण अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है।
read more : CG News : मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़, गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट…
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को आगे बढ़ते हुए उत्तरी सीमा पोरबंदर, भावनगर, खंडवा, गोंदिया, दुर्ग, भवानीपटना, कलिंगपट्टनम और बंगाल की खाड़ी से होते हुए बुलरघाट तथा सुपौल से गुजर रही है।आने वाले कुछ दिनों में ही मानसून प्रदेश भर में छा जाएगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही राहत की वर्षा भी होगी। गुरुवार को राजधानी रायपुर 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्वाधिक गर्म रहा।