Vastu Tips For Horse Painting : घर की दीवारों पर भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से होता है लाभ, मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के होगी करियर में तरक्की
Raipur : Vastu Tips For Horse Painting लोग अपने घरों में अक्सर सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाते है, लेकिन अपने कभी सोचा की इसे लगाने की क्या वजह हो सकती है। बता दें कि यह तस्वीर न केवल दिखने में सुंदर होती है बल्कि इसको लगाने से किस्मत भी चमक सकती है।
वास्तु अनुसार माना जाता है कि इस तस्वीर को लगाने से घर परिवार में तरक्की आने लगती है और आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है। यह तस्वीर व्यापार और करियर दोनों को गति प्रदान करती है। मगर इसे घरों की दीवारों पर सही दिशा में लगाना सबसे महत्वपूर्ण है। इसे लगाने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना पढता हैं। Vastu Tips For Horse Painting
Read More : Vastu Shastra : घर में इन चीजों को रखने से होती है धन की वर्षा, आर्थिक तंगी से मिलती है मुक्ति, खुल जाते हैं तरक्की के रास्ते
सात घोड़ों की तस्वीर को लगाने का सही तरीका – Vastu Tips For Horse Painting
अगर आप इस तस्वीर को अपने ऑफिस में इस तस्वीर को लगा रहे हैं तो ऑफिस के कैबिन में सात घोड़ों की तस्वीर लगा सकते हैं। लेकिन इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि घोड़े का मुंह ऑफिस के अंदर की तरफ आते हुए होना चाहिए। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए।
यदि आप घर पर इस तस्वीर को लगा रहे हैं तो पूर्व की दिशा में तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है। इस तस्वीर से करियर में तरक्की आती है और व्यक्ति का मान सम्मान भी बढ़ता है। यदि आप इस तस्वीर को घर के हॉल में तस्वीर लगा रहे हैं तो दक्षिण दिशा की दीवार पर भी इसे लगा सकते हैं।
Read More : VASTU : इन चीज का रखे ध्यान, वास्तु के लिहाज से होते है बेहद खतरनाक, अनहोनी होने से पहले जान ले पूरी बात
भागते हुए 7 घोड़ो की तस्वीर को दीवारों पर लागते वक्त इन बातों का रखें ध्यान –Vastu Tips For Horse Painting
भागते हुए 7 घोड़ो की तस्वीर की लगाते समय ध्यान रहे कि तस्वीर में सभी घोड़े साफ साफ दिखाई दे रहे हों। घोड़ों की तस्वीर लगाते वक्त इस बात का भी ध्यान रखें कि घोड़ों की लगाम बंधी हुई ना हो। घोड़े प्रसन्न और खुश नजर आएं।
Note – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। Tcp24.news इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।