Suicide : परिजनों ने नहीं दी शादी के लिए अनुमति, प्रेमी जोड़े ने पेड़ में लगाकर दी जान…
बलौदाबाजार। Suicide जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम साबर में एक प्रेमी जोड़े ने एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : Suicide : एयरफोर्स ऑफिसर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा हैप्पी बर्थडे पापा…
बता दें कि ग्राम साबर निवासी मृतक घनश्याम वर्मा 20 वर्ष का गांव में ही रहने वाली एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। दोनों ने आपस में शादी के लिए घरवालों से भी बात किया था, लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद दोनों लड़का-लड़की किसी बहाने से गुरुवार शाम को अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला।
Read More : Suicide : बेटे को दूध पिलाकर महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा यह…
दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पेड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।