Gurmeet Ram Rahim : जेल से बाहर आया डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, मिली एक महीने की पैरोल…
चंडीगढ़ । Gurmeet Ram Rahim डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। इस बार उन्हें एक महीने की पैरोल मिली है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के समय उसको एक महीने की पैरोल दी गई थी। वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में सजा काट कर रहे हैं।
Read More : Gurmeet Ram Rahim : रेप मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को खट्टर सरकार ने दी जेड प्लस सुरक्षा, खालिस्तानी आतंकियों से जान के खतरे की आशंका…
इससे पहले उन्हें 21 दिन की पैरोल मिली थी। वह बीमार मां से मिलने की उसकी अर्जी समेत विभिन्न कारणों से चार बार पैरोल पर जेल से रिहा हो चुके हैं। उनकी सजा के बाद पहली बार पैरोल दी गई है। एक अधिकारी ने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि राम रहीम को जेल नियमावली के अनुसार पैरोल दी गई है।
बता दें कि वह वर्तमान में 2002 में अपने प्रबंधक की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं और 2017 में दो महिलाओं के बलात्कार के लिए भी दोषी ठहराए गए थे। वह पैरोल के दौरान उत्तर प्रदेश में 1980 में स्थापित पहला आश्रम बागपत के बरनावा में रहेंगे। एक अधिकारी के अनुसार, डेरा प्रमुख को पैरोल के दौरान ‘खालिस्तान समर्थक’ समूहों से अपने जीवन के लिए ‘उच्च खतरे की धारणा’ के कारण जेड प्लस सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था।
अगस्त 2017 में दो महिलाओं से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इस जनवरी 2019 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने भी राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।