Agneepath Scheme : CM भूपेश बघेल ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र पर किया प्रहार, बोले- चार साल बाद जब…..
रायपुर। Agneepath Scheme सेना भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ का पूरे देश भर में विरोध हो रहा हैं। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर निशाना साधा हैं। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार CM ने कहा कि 4 साल बाद जब 22-23 साल का लड़का वापस अपने घर लौटेगा और बेरोजगार होगा, तो क्या होगा? क्या इतने लोगों को पुलिस में भर्ती करेंगे।
Read More : Agneepath Yojana : राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- उन्हें अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता
Agneepath Scheme जो भर्ती हो गया वो ठीक और जो नहीं हुए वो, उनको तो बंदूक चलाना आ गया है। इस प्रकार आप उन्हें आधा अधूरा छोड़ देंगे तो वे गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं।
4 साल बाद जब 22-23 साल का लड़का वापस अपने घर लौटेगा और बेरोज़गार होगा तो क्या होगा। क्या इतने लोगों को पुलिस में भर्ती करेंगे। जो भर्ती हो गया वो ठीक और जो नहीं हुआ वो, उनको तो बंदूक चलाना आ गया है…: 'अग्निपथ' योजना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल pic.twitter.com/DpOMfOuICr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022
…इस प्रकार आप उन्हें आधा अधूरा छोड़ देंगे तो वे गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रायपुर
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2022