MP News : रात में साइकिल चलाने निकला था मासूम, कुत्तों ने बनाया अपना शिकार, झाड़ियों में मिला शव…
भोपाल। MP News राजधानी भोपाल में बुधवार को साइकिल चलाने निकले बच्चे का शिकार कुत्तों ने कर लिया। आज सुबह उसका शव झाड़ियों में मिला। जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए। मौके में पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More : MP News : दिनदहाड़े प्रोफेसर के घर हुई डकैती, 6 बदमाशों ने रेकी कर दी वारदात को अंजाम, परिवार को बंधक बनाकर की 10 लाख की लूट
बता दें कि 8 वर्षीय मृतक रितेश भमोरे अपनी मां प्रीति भमोरे के साथ मिलिट्री स्टेशन के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बताया जाता है कि रितेश रोज रात 9 से 12 बजे तक साइकिल चलाता था। बुधवार की रात रितेश साइकिल चलाने घर से निकला था। इस बीच उसकी मां अपने छोटे बेटे के साथ सो गई। जब सुबह 4 बजे आंख खुली तो देखा की उसका बेटा रितेश नहीं आया है। तो वह ढुंढने निकली।
Read More : MP News : मालिक को सबक सिखाने नौकर ने चुराई JCB, CCTV फुटेज के जरिए पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी…
इसी बीच घर के पास ही झाड़ी में कुछ कुत्ते बच्चे के शरीर को नोच रहे थे। जिसे देख प्रीति चीखी चिल्लाई, तो आसपास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना निशातपुरा पुलिस को दी। मौके में पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से चर्चा किया तो पता चला कि रात में कुत्ते के झुंड लोगों को काटते है दौड़ाते है। इन्हीं लोगों ने रितेश को अपना शिकार बनाया है। बहरहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।