CG News : मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़, गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट…
रायपुर। CG News मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। आज 16 जून से प्रदेश के अनेक स्थानों पर वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है।
Read More : Monsoon Update : केरल में हुई मानसून की एंट्री, हो रही तेज बारिश, छत्तीसगढ़ में भी बूंदाबांदी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने व हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून आज भावनगर, खंडवा, गोदिंया, दुर्ग, भवानीपटना, कलिंगापटनम बालुरघाट तक पहुंच गया है।
Read More : Monsoon Diet में शामिल करें ये 5 चमत्कारी चीजें, Immunity के लिए फायदेमंद
एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से असम तक स्थित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण बिहार से दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक स्थित है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा शाम रात्रि में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।