CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुत्री ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार…
धमतरी। CG Crime कुरूद ने पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतक की पुत्री व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि मंगलवार को कुरूद पुलिस को सूचना मिली के मृतक सत्तूराम देवदास 60 वर्ष की मृत्यु हो गई थी। दाह संस्कार के समय कपड़ा हटाने पर उसके शरीर में चोट का निशान दिखा। जिससे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Read More : CG Crime : पड़ोसी युवक ने किया पत्नी से छेड़छाड़, नाराज पति ने टंगिया से हमला कर की हत्या, गिरफ्तार…
शार्ट पीएम रिपोर्ट पर पता चला किम मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। जिससे पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने संदेही रोशन यादव 35 वर्ष निवासी बोदाछापर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो उसने बताया कि मृतक देवदास की पुत्री पार्वती देवदास 30 वर्ष के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है। जिससे पुलिस ने मृतक की बेटी पार्वती को हिरासत में लेकर पूछताछ किया।
Read More : CG Crime : महिला के गले से चेन छिनकर भाग रहा था युवक, किस्मत निकली खराब पकड़ा गया…
तो उसने बताई कि उसके पिता देवदास आए दिन शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज कर हाथ बाह पकड़कर परेशान करता था। जिससे तंग आकर उसने अपने प्रेमी रोशन के साथ मिलकर हत्या की है। जिससे पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 320,120 बी के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।