लुटेरी दुल्हन: शादी के कुछ ही दिनों बाद लाखों रूपए जेवर के साथ दूल्हे की बहन को लेके फरार हुई दुल्हन, CCTV के कैद हुई घटना…
जयपुर, लुटेरी दुल्हन: अजमेर (Ajmer) के तीर्थ नगरी पुष्कर में लुटेरी दुल्हन (robber bride) का मामला आया है। यहां पर शादी के कुछ दिनों बाद ही एक दुल्हन सोने चांदी (gold silver) के लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गई। इतना ही नहीं लुटेरी दुल्हन (robber bride) ने दूल्हे की बहन को भी अपने साथ ले गई है। अब बेचारा दूल्हा थाने के चक्कर लगा लगाकर इंसाफ की गुहार कर रहा है।
बता दे कि, ये पूरा मामला अजमेर (Ajmer) के पुष्कर का है, जहां 27 मई को पुष्कर के पंच कुंड रोड (Panch Kund Road) निवासी यतू की शादी झारखंड (Jharkhand) के जुम्मा रामगढ़ की रहने वाली पूजा के साथ हुई थी। यतू के पिता दया प्रकाश ने बताया कि उनके ही किसी परिचित ने झारखंड में लड़की वालों से संपर्क कराया। 3.50 लाख रुपए शादी में खर्चे के नाम लिए थे। घर में लगभग सबकुछ सही चल रहा था, लेकिन अचानक रात में घर के सभी कमरे की कुंदी लगाकर बहू गायब हो गई।
READ MORE:लुटेरी दुल्हन ने शादी की पहली रात ही ससुराल वालों को किया कंगाल
सास-ससुर ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने घर में आकर कमरे की कुंदी खोली। इसके बाद कमरे में देखा तो जेवर गायब मिले। मामले की जानकारी यतू को दी गई। यतू पानी सप्लायर की कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को एकादशी के कारण वह काम पर चला गया था। यतू और परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि पूजा अपने साथ 5 तोले के सोने आभूषणों के साथ भाग गई।
सुबह करीब 10 बजे पूजा अपनी ननद के साथ रेलवे स्टेशन की तरफ जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं 12 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने पर घरवाले चिंतित हैं। पुलिस ने झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया है। पूजा की तलाश शुरू कर दी गई है।