Big Breaking: अपोलो अस्पताल में मुख्यमंत्री ने राहुल का जाना हालचाल, मां ने सीएम बघेल के पैर छूकर किया आभार व्यक्त…
बिलासपुर, Big Breaking: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली से अपने सारे कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर आज अपोलो हास्पिटल बिलासपुर पहुंचे। जहां उन्होंने देर रात से उपचार चल रहे राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। इस दौरान राहुल के मां भावुक हो उठी। और मुख्यमंत्री के पैर छू कर आभार व्यक्त करने लगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉक्टरों को राहुल के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करने की हिदायत दी है।
READ MORE:Big Breaking: अपोलो अस्पताल में मुख्यमंत्री ने राहुल का जाना हालचाल, मां ने सीएम बघेल के पैर छूकर किया आभार व्यक्त…
अपालो हास्पिटल के डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि राहुल अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। सुबह उठते ही राहुल ने नास्ता किया है। जिसके बाद लगातार सुधार देखा जा रहा है।
LIVE: बहादुर राहुल साहू हौसला और हिम्मत का पर्याय है (अपोलो अस्पताल, बिलासपुर) https://t.co/0M9BbMDZsA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 15, 2022
आपको बता दें कि राहुल ने 104 घंटे टनल में फंसे रहने के बाद जंग जीत ली है। इस कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरफी व सेना के जवानों ने कमान संभाली हुई थी। जिला कलेक्टर लगातार मौके में बने हुए थे। पुलिस के आला अधिकारियों से 200 से अधिक जवान लगातार जुटे रहे हैं। जिसके चलते राहुल को सकुशल बचाया जा सका है।