Landslide : भारी बारिश के चलते हुआ भूस्खलन, चार मजदूरों की हुई दबने से मौत…
असम। Landslide गुवाहाटी के बोरागांव क्षेत्र अंतर्गत निजारापार में मंगलवार को Landslide में चार मजदूरों की दबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण यह Landslide हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन और आपातकालीन सेवा की टीमें मलबे के नीचे से चार लोगों के शव बरामद किए है।
Read More : भूस्खलन ने मचाई तबाही,19 लोगों की हुई मौत,9 हुए गंभीर रुप से घायल…
बता दें कि चारों मजदूर इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और भवन निर्माण कार्य में लगे हुए थे। एसीपी नंदिनी काकाती ने बताया कि हमें आस-पास के स्थानीय लोगों से पता चला कि घर में चार मजदूर रह रहे थे और शायद उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी, जब वे रात को सो रहे थे।
Read More : नए साल के पहले दिन दो बड़े हादसे : हरियाणा में हुआ लैंड स्लाइड…छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोग भी शामिल…अब तक निकलीं 3 लाशें…
घर की दीवार टूट गई थी और पहाड़ियों की मिट्टी घर में घुस गई थी। इससे मजदूर मलबे में फंस गए। अभी तक हमें पता चला है कि चार लोग मलबे में फंसे हुए हैं। हमारा खोज और बचाव अभियान जारी है। चार में से तीन धुबरी से और एक कोकराझार के रहने वाला है।