Bihar Crime : खाना नहीं बनाने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, ससुराल के सभी सदस्य हुए फरार..
मुजफ्फरपुर। Bihar Crime जिले के अहियापुर थाना के मुस्तफापुर में खाना नहीं बनाने की विवाद पर एक युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट कर जिंदा जला दिया। जिसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 8 लोगों पर हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : CG CRIME: बीच सड़क पर कार रोकना पड़ा भारी, रस्सी से महिला का गला घोंटा, मोबाइल, लैपटॉप और 45 हजार रुपए लूट ले गए बदमाश, परिजन बोले- दामाद ने ही मारा
बता दें कि मृतिका किरण देवी 32 वर्ष को उसके पति ने जिंदा जलाकर मार दिया। बताया जाता है कि खाना बनाने की विवाद पर आरोपी पति राजेश साह ने अपनी पत्नी किरण देवी से मारपीट किया। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी राजेश ने घर में रखे केरोसिन को उसके उपर डाल कर जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने इसकी जानकारी अपनी सास सीता देवी को फोन पर दी और कहा कि आपकी बेटी को जिंदा जला दिया हूं आकर ले जाए।
Read More : CRIME : दोस्तों के साथ कोल्डड्रिंक पीने निकला था युवक, मामूली विवाद में बदमाशों ने बरसा दी गोली, दर्दनाक मौत
जब मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो घर मेें कोई नहीं था। वहीं किरण देवी अपने कमरे के दरवाजे के पास उसी हालत में पड़ी थी। वह 90 प्रतिशत झुलस चुकी है। मायके पक्ष की शिकायत पर अहियापुर पुलिस ने आरोपी पति राजेश साह सहित ससुर रामनंदन साह, देवर अरूण साह, राजीव कुमार, लालू साह, पूजा देवी, रविना देवी और चमेली देवी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वही फरार सभी आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।