Ajab Gajab : बसने जा रहा था घर, खुशी से झूम रहे थे बाराती, फिर अचानक दुल्हन ने किया शादी से इंकार, जानिए क्या है पूरा मामला…
जमुई। Ajab Gajab बिहार (Bihar) के छपरा (Chhapara) में एक अजीब वाकिया देखने को मिला। जहाँ चलती शादी के मौके पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। यहाँ के नंदनपुर (Nandpur) गांव में एक बारात आई थी। बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। फिर हिंदूरिवाज के अनुसार जयमाला का रस्म भी संम्पन हुआ। Ajab Gajab
फिर दूल्हे ने दुल्हन को अंगूठी (Ring) पहनाई तो दुल्हन ने दूल्हे के गले में सोने की चेन (Gold Chen) । Ajab Gajab लेकिन दूल्हे को तनिक भी अंदाजा नहीं था का उसका परिवार नहीं बसने वाला हैं। सभी रस्मों के बाद दुल्हन को मंडप पर फेरे लेने के लिए बुलाया गया तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया।
Read More : Ajab Gajab: सात फेरों से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात, पहली पत्नी ने किया हंगामा, देवर संग हुए दुल्हन के फेरे…
दरअसल होने वाली दुल्हन दुल्हे की उम्र (Age) ज्यादा होने से नाराज थी। दुल्हे की उम्र अधिक होने की वजह से लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद घरवालों ने लड़की को खूब समझाया। वह अपने फैसले पर अडिग रही और साफ शब्दों में शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के लोगों ने लड़की को खूब समझाया बुझाया।
लेकिन लड़की नहीं मानी। तब दूल्हा और चार-पांच लोगों को छोड़कर बारात में आये सभी लोग वापस चले गए।इसके बाद सुबह भी लड़की को दोनों पक्षों ने खूब समझाया। लेकिन लड़की शादी के लिए राजी नहीं हुई। दूल्हे की ज्यादा उम्र देख दुल्हन बिफर गई। उसने शादी से साफ मना कर दिया। इसके बाद बिन शादी और दुल्हन को लिए बिना दुल्हा लौट गया।
Read More : Ajab-Gajab: एक शादी ऐसी भी: एक दूल्हा, दो दुल्हन एक मंडप, दोनों दुल्हन के एक-एक बच्चे, शादी के बाद दूल्हे ने कहा- मुझे तो दोनों से प्यार हो गया…
घटना तरैया (tariya) थानाक्षेत्र के नंदनपुर गांव की है। बारात रामनगर साढ़ा (Ramnagar Sada) से आई थी। लड़की की शादी से इनकार के बाद यह बात भी सामने आ रही है कि, लड़के की पहले दो-दो शादी हो चुकी थी और वह दोनों पत्नियों को छोड़ चुका था। इसबात की जानकारी किसी तरह होने वाली दुल्हन को लग गई,जिसके बाद उसने फेरे लेने से इंकार कर दिया।
