The Killing : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, कत्ल के 87 दिन बाद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…
बलरामपुर। The Killing जिले के डवरा पुलिस चौकी ने ग्राम घाघरा में महिला की हत्या कर शव को दफना दिया था। जिससे पुलिस ने मामले को सुलझाते आरोपी को 87 दिन बाद गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी राजकुमार कश्यप ने बताया कि ग्राम घाघरा निवासी सोमारू कोडाकू 55 वर्ष ने डवरा पुलिस चौकी पहुंचकर थाने में शिकायत किया था कि उसकी पत्नी कोपली कोडाकू उर्फ झाको बाई 53 वर्ष 18 मार्च की रात्रि घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
Read More : CG BREAKING : बहु पर था अवैध संबंध का शक, सनकी ससुराल वालों ने नव विवाहिता को जिंदा जलाया, जानिए क्या है पूरा मामला
जिससे पुलिस ने गुमशुदगी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। इस दौरान पुलिस को 13 अप्रैल को घर से करीब 700 मीटर दूर एक कंकाल मिला था। जिससे पुलिस ने कपड़े की शिनाख्त कर महिला की कंकाल को पोस्टमार्टम कराकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा था। जिससे डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गांव में ही रहने वाला देवसाय उर्फ खेसारी कोडाकू 20 वर्ष 18 मार्च की रात से ही लापता है।
Read More : CG Crime: आदत है की जाती नहीं: जमानत में रिहा होते ही करने लगता है चोरी, परेशान कलेक्टर निकाल दिया था जिले से, फिर हुआ गिरफ्तार…
जिससे पुलिस ने देवसाय की खोजबीन की तो। पता चला कि देवसाय अंबिकापुर में रहकर बस खलासी का काम कर रहा है। जिससे पुलिस ने देवसाय को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी ने बताया कि महिला से पुराना जमीन विवाद चल रहा था। जिससे होली की रात गेंहू में पानी पटाकर घर लौट रहा था इसी दौरान महिला से मुलाकात हो गई। जिससे देवसाय ने महिला को गला दबाकर हत्या कर घर से करीब 7 सौ मीटर दूर चूहा पकड़ने के लिए गड्ढा खोदकर छोड़ा गया था उसी गड्ढे में दफन कर अंबिकापुर चला गया था। जिससे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 301 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।