Online Crime : महिला डॉक्टर हुई ठगी की शिकार, खुद को CISF का अधिकारी बताकर वारदात को दिया अंजाम…
रायपुर। Online Crime राजधानी में एक महिला डॉक्टर ठगी की शिकार हो गई। अज्ञात आरोपी ने खुद को CISF का अधिकारी बताकर उसके खाते से 2 लाख 95 हजार रूपए आहरण कर लिया। महिला डॉक्टर की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
Read More : Crime : बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, online मंगाए गए 166 चाकू बरामद…
बता दें कि मॉलश्री विहार कालोनी निवासी डॉ. अदिती सिंह के पास अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उक्त व्यक्ति ने अपने आप को CISF का अधिकारी बताकर अपने बटालियन के जवानों का skin checkup के लिए Appointment मांगा। जिसके बाद आरोपी ने फीस भुगतान करने का झांसा देकर महिला डॉक्टर से गूगल पे डाउनलोड कराया।
Read More : Crime : सर्चिंग पर निकले जवानों को पुल के नीचे मिला 200 किलो गांजा, पुलिस जांच में जुटी…
फिर इन्हीं के माध्यम से डॉ. अदिति के खाते 2 लाख 95 हजार रूपए आहरण कर लिया। जब Doctor के मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।