Crime : घर में मिली किशोर की लाश, पुलिस ने लापता भाभी पर जताई हत्या की आशंका…
हरियाणा। Crime ग्राम फतेहपुर तगा के एक घर में किशोर की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घर से मृत किशोर के भाभी गायब है। जिससे पुलिस ने उसके भाभी पर हत्या की आशंका व्यक्त की है।
Read More : Sidhu Moosewala Murder Update: दुखी फैन ने की खुदकुशी, अपने फेवरेट सिंगर की मौत से लगा था सदमा
बता दें कि किशोर सराफत 15 वर्ष अपने परिवार के साथ ग्राम फतेहपुर तगा में किराए से रहता था। बताया जाता है कि रविवार को परिवार के लोग काम से बाहर गए हुए थे। वहीं घर पर किशोर अपनी भाभी के साथ था। जब परिवार वाले लौटे तो देखा कि सराफत मृत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके उपर कपड़ा पड़ा हुआ है। वहीं उसकी भाभी लापता है।
Read More : Murder: डॉक्टर बनकर बीमार माँ की सेवा करना चाहती थी बिलासपुर की छात्रा, कोचिंग के लिए गई थी कोटा, अब किडनैप कर की गई हत्या, पुलिस ने दोस्त को किया गिरफ्तार…
जिससे मृत किशोर के पिता सौराथ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी का निशान है। जिससे इसकी हत्या हुई होगी। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं लापता भाभी की खोजबीन जारी है।