Big Accident : लिफ्ट में फंसकर महिला के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती
दुर्ग। Big Accident भिलाई के स्मृति नगर चौक क्षेत्र के चौहान टाउन में एक महिला की लिफ्ट में फंसकर दोनों पैर कट गए। जिससे गंभीर अवस्था में महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है।
Read More : Accident : शराब के नशे में चला रहा था यात्री बस, अनियंत्रित होकर पलटी, 5 की मौत…
बता दें कि पीड़ित महिला का नाम सावित्री देवी है। बताया जाता है कि रात में वह लिफ्ट से उतर रही थी, तभी अचानक लिफ्ट चालू हो गई और महिला के दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दबकर फंस गए। जिससे महिला के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की इलाज जारी है।