CG : लोगों की परेशानियों से नही है किसी को सरोकार- वसीम खान
केल्हारी में लो वोल्टेज की समस्या बरकरार
कोरिया/केल्हारी एस के मिनोचा। CG लो वोल्टेज की समस्या से इन दिनों केल्हारी क्षेत्र के लोगों का हाल बेहाल है।केल्हारी निवासी वसीम खान ने समाचार के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा है कि विगत दो माह से केल्हारी में लो वोल्टेज की समस्या है जिसके कारण बोरवेल से ना तो पानी निकल पा रहा है और ना ही कूलर पंखा सही ढंग से हवा दे पा रहे हैं। CG ठंडा पानी पीने के लिये फ्रीज का उपयोग किया जाता है लेकिन लो वोल्टेज की समस्या के कारण फ्रीज,कूलर,पंखा सिर्फ घर की शोभा बढाने के काम आ रहे हैं।
Read More : CG Crime : खमतराई एवं धरसींवा पुलिस ने की कार्रवाई, 24 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार…
Read More : CG : मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण से शिक्षकों में बढ़ी जागरूकता, बाल अपराधों में आएगी कमी
उन्होनें आगे कहा है कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण स्थानीय व्यापारियों को भी भारी नुकसान सहना पड रहा है। गर्मी के दिनों में ठंडे पेय पदार्थों को ठंडा रखने के लिए लिये दुकानदारों को जनरेटर का उपयोग करना पड रहा है। ऐसा भी नही है कि संबंधित विभाग को इसकी खबर नही है बल्कि अधिकारियों को कई बार मौखिक शिकायत किया जा चुका है। CG
वसीम खान के अलावा केल्हारी के कई ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग की मनमानी और ढुलमुल रवैया चरम सीमा पर है। क्षेत्रीय विधायक ने इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर उचित निराकरण के निर्देश भी दिये थे लेकिन ना जाने क्यों विभागीय अधिकारियों को जरा भी असर नही पड रहा है। दो माह बीत जाने के बाद भी कोई सुधार नही हो रहा है। अगर इस समस्या का जल्दी ही निराकरण नही होगा तो सभी ग्रामीण विधुत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।