CG : नेहा ने डीएमआईएमएस में किया गोल्ड मेडल हासिल, जिले का बढ़ाया मान
गुप्तेश्वर जोशी,बीजापुर। CG बस्तर सिर्फ नक्सली घटनाओं और वारदातों से ही नही बल्कि अब शिक्षागढ़ के रूप में पहचाना जाने लगा है। बीजापुर जिले से कई प्रतिभावनों ने अपनी प्रतिभा की उड़ान भरी हैं। लोक सेवा आयोग और राज्य सेवा आयोग में कई युवाओं का चयन इसका उदाहरण है।
Read More : CG : लोगों की परेशानियों से नही है किसी को सरोकार- वसीम खान
ऐसे ही हम यहां एक और प्रतिभा का यहाँ जिक्र कर रहे हैं। दरअसल मूल रूप से नक्सल प्रभावित और पिछड़े गांव उसूर की रहने वाली नेहा झाड़ी ने दत्ता मेघा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ( डीएमआईएमएस) में गोल्ड मेडल हासिल किया है। बीजापुर महाविद्यालय में बतौर प्राचार्य नारायण झाड़ी की तीसरी पुत्री नेहा ने पांच सालों तक डेंटल की पढ़ाई करने के बाद पीजी डिग्री में उच्चतम अंकों के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया हैं।
Read More : CG News : प्रदेश के 4 नक्सल प्रभावित जिलों में 260 स्कूलों को पुनः प्रारंभ करने का लिया निर्णय, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
इससे पहले भी उसूर की प्रीति दुर्गम, हिमांशु दुर्गम और अर्चना दुर्गम ने पहले ही राज्य प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर उसूर का मान बढ़ाया था। अब उसूर की ही रहने वाली नेहा झाड़ी ने उसूर सहित जिले का मान बढ़ाया हैं। नेहा की इस कामयाबी से जिले सहित उसूर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। नेहा इन दिनों अपने परिवार के साथ जगदलपुर में निवासरत हैं।